राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मला त्रिपाठी ने किया सम्मानित, मुख्य अतिथि सीमा कँसाना की गरिमामयी उपस्थिति
भिंड / इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर,
राइजिंग स्टार ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में प्रदेश के विभिन्न शहरों से जुड़े ब्यूटी एवं वेलनेस क्षेत्र के प्रोफेशनल्स ने भाग लिया। समारोह के दौरान सभी पदाधिकारियों को उनके पदों की जिम्मेदारी सौंपते हुए औपचारिक नियुक्ति प्रदान की गई।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के डायरेक्टर नीरज जैन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मला त्रिपाठी द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्वालियर की उपाध्यक्ष सीमा कँसाना विशेष रूप से उपस्थित रहीं। साथ ही मुंबई से आए प्रसिद्ध आर्टिस्ट राजेंद्र केदार की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
समारोह में विभिन्न शहरों से जुड़े पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई, जिनमें विजया पालीवाल (इंदौर) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रीना खंडेलवाल (उज्जैन), मनीषा सुयल (रतलाम), रेखा मोहाले (सेंधवा) एवं रेखा शर्मा (थांदला, झाबुआ) को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं अर्पिता राणे (इंदौर) को सचिव, रूबी यादव एवं कृपा पशरोड (उज्जैन) को बोर्ड मेंबर, सुनीता सोनी (ग्वालियर) को संयुक्त अध्यक्ष तथा आरजू गर्ग (ग्वालियर) को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की शपथ ली। साथ ही ब्यूटी एवं वेलनेस इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स को एक मंच पर लाकर उनके हितों की रक्षा और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया गया। समारोह उत्साह, सम्मान और संगठनात्मक एकता का प्रतीक बनकर उभरा।












Leave a Reply