*कलेक्टर के आदेश को ठेंगा,,,!
*प्रतिबंध के बाद भी गाड़ियां रात में कर रही है चारा,भूसा,तुरी का निर्यात :- रक्षपाल सिंह*
*भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ने कहा ओवर ट्रक परिवहन पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए*
भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रक्षपाल सिंह कुशवाह ने भिंड जिले में अवैध रूप से सरसों एवं चना का भूसा एवं पशु आहार जिले की सीमा से बाहर निकाला जा रहा है इस मामले को लेकर उन्होंने जिला कलेक्टर को संज्ञान में लाकर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने के लिए आग्रह किया था इसके बावजूद भी उनके आदेश का पालन न करते हुए अवैध रूप से ट्रक ओवर लोडिंग के साथ निकाले जा रहे हैं इन पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कुशवाह ने कहा कि जिला कलेक्टर द्वारा पत्र जारी करने के बावजूद भी सारी गाड़ियां रात में धान भूसा, चना भूसा, सरसों भूसा,लेकर निकाली जा रही है जबकि जिलाधीश ने पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं इसके बाद भी रातों-रात में गाड़ियां भरकर पुलिस के जन सहयोग के साथ निकालकर पशु हार को बाहर पहुंचाया जा रहा है जोकि भिंड जिले में पशु आहार की काफी आवश्यकता है। बेरिया पर ओवर लोडिंग का चालान बनाकर पुलिस के कर्मचारी छोड़ देते हैं। उन्होंने कहा किअपने जिला का पशुओं चारा अपने जिले से उतरप्रदेश जा रहा है
अपने जिले का पशुओं आहार व चारा अपने जिले से बहार न जाए
अपने जिले के किसानो पशुओं आहार व चारे का किलत बढ़ती जा रही है जिले से बहार पशुओं आहार व चारा नहीं जाएं
किसानों की ये मांग है हमारे जिले के पशुओं का आहार व चारा भिण्ड से बाहर न जाए
भिंड जिले के किसानों को महंगी भी कीमत पर भूसा चारा पशु आहार खरीदना पड़ रहा है।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रक्षपाल सिंह कुशवाह ने कहा कि जिला कलेक्टर ने अपने आदेश पत्र में स्पष्ट निर्देश कर दिए थे की आदेश के उल्लंघन करने की दिशा में संबंधित के विरुद्धण भारतीय दंड संहिता की धारा 188एवं अधिनियमों के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी इसके बावजूद भी पशु आहार के के सभी ट्रक रात को 11 से लेकर के 2:00 तक के बीच निकाले जा रहे हैं जिससे जिले के किसानों को भारी परेशानियां हो रही है।
उन्होंने कहा कि कि जिला कलेक्टर के आदेश का पालन करते हुए पशु हार को ले जाने वाली सभी गाड़ियों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाए ताकि पशु आहार को जिले में ही रखा जाए बाहर ना भेजा जाए जिससे ए पशुओं को भी चारा मिले। उन्होंने पुलिस के संबंधित थाने में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि अवैध रूप से संचालक हो रहे गाड़ियों पर और उसे प्रतिबंधित कर उन पर कार्रवाई की जाए।












