*महिला शक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हार्दिक शुभकामनायें
भिंड। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी महिलाओं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। साथ ही उनके समाज में योगदान को महसूस कराने के लिए तय किया गया यह दिन एक उत्सव भावना के साथ सारी दुनिया में मनाया जाता है। ब्यूटी पार्लर डायरेक्टर नीरज जैन ने कहा है कि
महिलाओं ने समाज को विकसित बनाने में अहम भूमिका निभाई है। वे घरेलू कामों के अलावा समाज के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्रों जैसे ब्यूटी पार्लर में भी अपने कौशल का प्रदर्शन करती आ रही हैं। उनका योगदान शिक्षा, सेवा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और कई अन्य क्षेत्रों में बेहद अहम है।
उन्होंने कहा है हर साल 8 मार्च को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं सामाजिक,आर्थिक,राजनीतिक, सांस्कृतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने का एक अवसर है। यह दिन महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लैंगिक समानता हासिल करने के संघर्ष को याद करने का भी अवसर होता है।













